{"_id":"67a66934931297b3380d2964","slug":"womans-body-found-hanging-mother-in-law-and-father-in-law-arrested-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-107197-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सास, ससुर व ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के गांव रामनगर खागूवाला निवासी यासीन ने बताया कि उसकी पुत्री खुशबू उर्फ भूरी का निकाह नौ दिसंबर 2024 को जिला रामपुर के थाना टांडा के गांव लाडपुर बीवी निवासी फईम के साथ हुआ था। यासीन का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी में करीब 14 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। कम दहेज लाने का ताने देकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:00 बजे उसकी बेटी को उसके पति और ससुराल वालों ने छत के कुंडे में रस्सी के फंदे के सहारे लटका कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर यासीन अपने गांव के प्रधान पति साजिद अहमद और अन्य लोगों के साथ बेटी की ससुराल में पहुंचा तो उसकी बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसका पति मौके से फरार था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने उनकी तहरीर पर पति, ससुर शमशाद, सास नसीम जहां, ननद नाजिया और देवर अरमान के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपी सास, ननद और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। शाम को पोस्टमार्टम के बाद खुशबू उर्फ भूरी का शव गांव रामनगर खागूवाला पहुंचा।