फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dispute with sister-in-law, sister-in-law died, son and daughter kept crying outside

Moradabad: जेठानी से हुआ विवाद...देवरानी ने फंदे से लटक जान दी, बेटा-बेटी बाहर रोते रह गए

Mon, 26 Feb 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 02:00 AM IST
सार

कटघर में देवरानी और जेठानी के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए देवरानी ने खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dispute with sister-in-law, sister-in-law died, son and daughter kept crying outside
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कटघर क्षेत्र में जेठानी से विवाद होने पर देवरानी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा ली। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके का मुआयना कर घटना की जांच कर रही है। थाना कटघर के देहरी गांव निवासी विजय सैनी टेंपो चलाकर बजरी बजटपुर ढोने का काम करता है।

विज्ञापन


उसकी शादी पांच साल पहले सुधा (25) के साथ हुई थी। उसका एक बेटा आयुष और बेटी कल्पना है। विजय और उसके बड़े भाई नरेश का परिवार एक ही मकान रहता है। विजय का कहना था कि रविवार की सुबह वह रोज की तरह टेंपो लेकर काम पर चला गया था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी सुधा का किसी बात को लेकर जेठानी से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्नी कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर ली। सूचना पाकर वह घर पहुंचा तो पत्नी को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने परिवार वालों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो सुधा का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के साथ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने देखने के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बारे में थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद उनको सूचना मिली थी। इस मामले में मायके वालों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed