{"_id":"681e64e32c4ee1fdfe0440a1","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-noose-thakurdwara-news-c-279-1-smbd1009-108825-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव
Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 10 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
भोजपुर। बिजली के पंखे से लटक कर महिला ने की आत्महत्या। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर निवासी दीपक सैनी मजदूरी काम करता है। बृहस्पतिवार को वह रोज की तरह मजदूरी करने मुरादाबाद गया था। पत्नी पूजा (30) के कहने पर वह ग्राम बीजना स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी में भात देने रुक गया। भात देने के बाद जब वह सरदार नगर के लोगों के साथ रात्रि लगभग 3:00 बजे घर लौटा तो उसने देखा कमरे में उसकी पत्नी पूजा बिजली के पंखे में फंदा डालकर लटकी हुई है।
पत्नी को मृत अवस्था में देखकर दीपक ने पड़ोसी एवं ग्रामीणों को बुलाया और पूजा के गले से फंदा निकाल कर चारपाई पर लेटा दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए।
पूजा की मौत से पति दीपक, पुत्र आशु सैनी, निक्की कुमार एवं दीपांशु सैनी का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी मुकदमा लिखने के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। कुछ ग्रामीण महिला की हत्या मान रहे हैं।