{"_id":"69582fe44ea8c60983064f20","slug":"woman-was-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-and-her-money-was-also-snatched-away-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-803560-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर महिला का किया शारीरिक शोषण, रुपये भी हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर महिला का किया शारीरिक शोषण, रुपये भी हड़पे
विज्ञापन
मुरादाबाद। पति से अलग रह रही महिला को एक युवक ने शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसका प्लॉट बिकवाकर बाइक खरीद ली और अपनी बहन बहनोई को एक लाख रुपये भी उधार दिलवा दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसकी बहन बहनोई और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि पति से विवाद होने के कारण वह अगल अकेली रहती थी। इसी दौरान बिलारी के शेरपुर निवासी खेमपाल ने उससे नजदीकियां बढ़ा दीं और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। आरोपी खेमपाल के भाई प्रेम पाल और उसकी बहन बहनोई मझोला निवासी सीमा देवी और ओमप्रकाश ने भी उसके घर आना जाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि चारों ने साजिश के तहत महिला का बिलारी स्थित प्लॉट साढ़े चार लाख रुपये में बिकवा दिया। इसके बाद खेमपाल ने इन रुपयों से एक बाइक खरीद ली और एक लाख रुपये अपने भाई बहनोई को दिए। पीड़िता का आरोप है कि एक दिन आरोपी खेमपाल, प्रेमपाल, सीमा और ओम प्रकाश उसके घर आ गए और घर से बाइक, एक लाख 70 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, चूल्हा व अन्य सामान ले गए। पीड़िता घर आई तो उसने देखा की उसका कमरा खाली था। उसने खेमपाल से फोन पर बात की तो उसने महिला के साथ गाली गलौज की और शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।