फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman strangled to death, husband's body found hanging

Moradabad News: महिला की गला घोंटकर हत्या, पेड़ पर लटका मिला पति का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death, husband's body found hanging
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के मल्लीवाला गांव के जंगल में बुधवार शाम महिला इंद्रो देवी (50) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके पति प्रेम सिंह सैनी (55) का शव पेड़ पर लटका मिला। दोनों खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

किसान प्रेम सिंह सैनी मूलरूप से कांठ क्षेत्र के दरियापुर गांव के निवासी थे। वह 18 साल पहले गांव को छोड़कर परिवार के साथ कांठ के ही गांव पट्टी मोढा गुलड़िया गांव में आकर बस गए थे। उनके दो बेटे दुष्यंत और टीकम सिंह हैं। टीकम सीआरपीएफ में कोबरा कमांडो हैं। उनकी तैनाती दिल्ली में है। दुष्यंत गांव में ही रहते हैं। दुष्यंत के मुताबिक बुधवार दोपहर एक बजे पिता मां के साथ मोपेड से पशुओं का चारा लेने के लिए खेत पर गए थे। लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। जानकारी मिलने पर दुष्यंत ने पड़ोसी गांव मिश्रीपुर निवासी अपने ससुर सूरज सिंह को खेत पर भेजा। जहां प्रेम सिंह सैनी का शव गमछे के सहारे पेड़ पर लटका हुआ था, जबकि 50 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में उनकी पत्नी इंद्रो देवी शव पड़ा था। मौके पर पहुंची फोेरेंसिक टीम ने नमूने लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed