फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman stabbed and injured for resisting theft

Moradabad News: चोरी का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed and injured for resisting theft
बिलारी। थाना क्षेत्र कूबरी मानक में मंगलवार देररात ग्रामीण के घर में जीने के रास्ते से चोर घुस आया। पहले चोर ने आलमारी से महिला के गहने निकाल लिए। इसके बाद चोर ने सोती महिला के कुंडल खींचे। विरोध करने पर चोर ने महिला के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कूबरी मानक निवासी मुकेश कुमार करनाल (हरियाणा) में रहकर मजदूरी करता है जबकि उसकी पत्नी शोभा तीन बच्चों के साथ गांव स्थित घर में रहती है। मंगलवार रात शोभा अपने बच्चे गोलू, काव्या और लकी के साथ घर में सो रही थी। रात करीब दो बजे एक चोर छत के रास्ते घर में घुस आया। चोर ने पहले आलमारी से पाॅजेब, अंगूठी और कुछ नकदी व बच्चों की गुल्लक से पैसे निकाल लिए। फिर चोर ने शोभा के गले से मंगलसूत्र और कानों से कुंडल खींच लिए। इस पर शोभा ने चोर को पकड़ लिया। तभी चोर ने शोभा के हाथ और कंधे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मकान के मुख्य दरवाजे से निकलकर भाग गया। शोभा के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल शोभा सीएचसी लेकर आई। जहां से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बुधवार देर शाम पुलिस ने मुकेश के भाई दिनेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed