{"_id":"68780d642411dda5640358a5","slug":"woman-stabbed-and-injured-for-resisting-theft-bilari-news-c-15-1-mbd1008-688665-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चोरी का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चोरी का विरोध करने पर महिला को चाकू मारा, घायल
Thu, 17 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। गांव कूबरी मानक में मंगलवार आधी रात के बाद एक ग्रामीण के घर में जीने के रास्ते से घुसे एक चोर घुस आया। पहले चोर ने अंदर रखी आलमारी से महिला के गहने निकाल लिए। इसके बाद चोर ने सोती महिला के कुंडल खींचे। जिससे वह जाग गई और विरोध किया। विरोध पर चोर ने महिला के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने रात में ही महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर इलाज कराया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कूबरी मानक निवासी मुकेश कुमार के करनाल (हरियाणा) में रहकर मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी शोभा तीन बच्चों के साथ यहां गांव में स्थित घर पर रहते हैं। मंगलवार रात शोभा अपने बच्चे गोलू, काव्या और लकी के साथ घर में सो रही थी। उनके घर के बराबर में खंभा है और ईंटों का ऊंचा ढेर लगा हुआ है। रात करीब दो बजे एक चोर ईंटों के ढेर के सहारे खंभे से चढ़कर मुकेश की छत पर पहुंचा और जीने के रास्ते घर में घुस आया। चोर ने पहले आलमारी से पाॅजेब, अंगूठी और कुछ नकदी व बच्चों की गुल्लक से पैसे निकाल लिए। फिर चोर ने शोभा के गले से मंगलसूत्र और कानों से कुंडल खींच लिए। इस पर शोभा की चीख निकल गई और चोर को पकड़कर विरोध किया। तभी चोर ने शोभा के हाथ और कंधे पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। हमला करने के बाद चोर मकान के मुख्य दरवाजे से निकलकर भाग गया। शोभा के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया। बुधवार देर शाम पुलिस ने मुकेश कुमार के भाई दिनेश कुमार की ओर से अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।