{"_id":"684a98be3c51d43f250d9dab","slug":"woman-shot-dead-in-moradabad-up-news-in-hindi-2025-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, अंजुम की बेटी ने इन लोगों पर लगाया कत्ल का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, अंजुम की बेटी ने इन लोगों पर लगाया कत्ल का आरोप
Thu, 12 Jun 2025 02:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:38 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
मुरादाबाद में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। कुंदरकी में गुरुवार सुबह मोहल्ला नुरुल्लाह स्थित कन्या इंटर कॉलेज के पास 32 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एसपी देहात, क्षेत्र अधिकारी बिलारी, पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे।
जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि अंजुम मुंडा पांडे थाना इलाके की रहने वाली थी, उसकी शादी रामपुर जिले में शादाब के साथ हुई थी। शादाब और अंजुम की दो बेटी इंसा और माही हैं।
हालांकि बाद में अंजुम का शादाब से तलाक हो गया। कुंदरकी के मोहल्ला नुरुल्लाह में अंजुम अपनी दोनों बेटियों के साथ आकर रहने लगी। करीब दो साल पहले कुंदरकी निवासी हाफिज से अंजुम ने कोर्ट मैरिज कर लिया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद दोनों में अनबन रहने लगी। अंजुम ने कुंदरकी थाने में हाफिज के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराया था। अंजुम की बेटी का कहना है कि गुरुवार सुबह उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बेटी का आरोप है कि हाफिज और उसके भाई खालिद ने घटना को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा और छुरी बरामद हुई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।