फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman shot dead for protesting against illicit relations

अवैध संबंधों के विरोध पर महिला की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead for protesting against illicit relations
अवैध संबंधों के विरोध पर गांव के ही पचास वर्षीय व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का पति चोरी के मामले में जेल में बंद है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लेने की बात कही है।
विज्ञापन

मूलरूप से संभल जिले के थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव का मूल निवासी शख्स परिवार के साथ गजरौला के एक मकान में किराए पर रहता था। पुलिस के मुुताबिक उसे कुछ दिन पहले रजबपुर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसकी पत्नी व बच्चों को एक रिश्तेदार अपने गांव ले आया। महिला बच्चों के साथ रिश्तेदार के गांव में रहने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात महिला अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से उसी कमरे में सो रहा रिश्तेदार जाग गया। उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि महिला के रिश्तेदार की तहरीर पर आरोपी अलीहसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अवैध संबंधों के विरोध में महिला की हत्या का बताया गया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है।
बच्चों की परवरिश का उठा सवाल
हसनपुर। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या का शिकार हुई महिला के चार बेटे और दो बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की उम्र सात माह है। अन्य बच्चे भी नासमझ हैं। बच्चों को पिता पहले से जेल में है। इस बीच मां की हत्या हो गई। ऐसे में छह बच्चों की परवरिश का सवाल उठने लगा है। फिलहाल बच्चे अपनी मौसी की देखरेख में हैं। संवाद

हसनपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। -सतीशचंद्र पांडेय, सीओ हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed