फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman riding scooter dies after colliding with truck

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman riding scooter dies after colliding with truck
बिलारी। थाना क्षेत्र में शाहबाद रोड पर पीपली चक गांव के निकट बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार सुषमा (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहे उसके पति अजय कुमार को भी चोटें आईं।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना सैफनी अंतर्गत करनपुर गांव निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी सुषमा को स्कूटी पर बैठाकर अपनी ससुराल मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बुधवार शाम लगभग छह बजे बिलारी शाहबाद रोड पर थाना सैफनी की सीमा पार कर थाना बिलारी क्षेत्र में पीपली चक गांव के ईंट भट्ठे के निकट पहुंची तभी बिलारी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी की पीछे की साइड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

स्कूटी से सिर के बल सड़क पर गिरी सुषमा को काफी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चालक सुषमा के पति अजय को कम चोटें आईं जिसे तत्काल उपचार के लिए राहगीरों की मदद से सीएचसी बिलारी पहुंचाया गया। सड़क हादसे में सुषमा की मौत हो जाने की खबर पर उसकी ससुराल करनपुर से अनेक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने सुषमा का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका सुषमा के दो बेटे दीक्षित और दक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से जानकारी करने पता चला कि सुषमा और उसके पति को महाशिवरात्रि पर हरिद्वार जाना था। दोनों की योजना थी कि पहले दो दिन सुषमा के मायके में रुकेंगे उसके बाद हरिद्वार जाएंगे। बिलारी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजन जो तहरीर देंगे उसके आधार पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed