फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman returning from forest dies in accident

जंगल से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from forest dies in accident
क्षेत्र में जंगल से घास लेकर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में सफल हो गया।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम डोमघर निवासी मुरारी लाल की पत्नी भगवती (50) शुक्रवार दोपहर गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल से पशुओं के लिए घास का गट्ठर लेकर अपने घर को लौट रही थी। बताते है कि जब महिलाएं क्षेत्र में ही डोमघर मोहनपुर संपर्क मार्ग पर नहर के निकट से गुजर रही थीं तभी सामने से तेज गति आए ट्रक के चालक ने भगवती को टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुंदरकी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर आकस्मिक हादसे में जगवती की मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed