{"_id":"692ca72522e27e1d540ce7c8","slug":"woman-reaches-lovers-house-creates-ruckus-for-marriage-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112416-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी के घर पहुंची महिला, निकाह के लिए किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी के घर पहुंची महिला, निकाह के लिए किया हंगामा
Mon, 01 Dec 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने प्रेमी से निकाह की मांग को लेकर उसके घर पर हंगामा किया। आश्वासन पर महिला चली गई। रविवार को दोपहर बाद दोबारा महिला ने हंगामा कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक महिला का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों विवाहित हैं। उनके बच्चे भी हैं। महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है। जबकि युवक की पत्नी उसके साथ रहती है।
महिला शनिवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी, वहां पर उसने हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया। प्रेमी से निकाह कराने की मांग पर अड़ रही।
पांच घंटे तक हंगामा करती रही। बाद में उसे दोनों का निकाह कराने का आश्वासन देकर वहां से भेज दिया गया था। दोनों अलग-अलग जाति के हैं, इसलिए उनका निकाह नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
महिला आश्वासन पूरा न होने पर रविवार को दोपहर फिर प्रेमी के घर पर पहुंची। उसने प्रेमी के परिजनों से निकाह कराने की मांग की, लेकिन निकाह नहीं हो सका। महिला ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने कोई शिकायत मिलने से इन्कार किया है। संवाद