फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped by brother-in-law; husband attacked her and pronounced 'triple talaq'.

Moradabad News: नंदोई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पति ने हमला कर दिया तीन तलाक

Fri, 11 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by brother-in-law; husband attacked her and pronounced 'triple talaq'.
ठाकुरद्वारा। एक महिला को उसके पति ने नंदोई के दुष्कर्म करने की शिकायत करने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति, नंदोई सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका निकाह नौ वर्ष पहले गांव दूल्हापुर अमानतवाद निवासी के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। उसका उत्पीड़न करते थे। महिला का आरोप है कि 15 दिन पहले उसका नंदोई उसकी ससुराल में आया। उसके कमरे में जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने उस पर छुरे से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। बाद में पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। बाद में उसे पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर अपने घर से धक्के देकर निकाल दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed