फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman raped after threatening to kill her son

Moradabad News: बेटे को जान से मारने की धमकी देकर महिला से किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman raped after threatening to kill her son
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने सीएम को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि वह कपड़ों की सिलाई कर बच्चों को पाल रही है। महिला का कहना है कि कोहिनूर तिराहा के पास रहने वाला शाकिर लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, तब कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। महिला का आरोप है कि 16 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी शारिक अपने दो साथियों के साथ आ गया। शाकिर जबरन महिला को कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो उसके बेटे की हत्या की धमकी दी। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो आरोपी मौके से भाग निकल गए। पीड़िता ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने ट्विटर पर सात सेकेंड की एक वीडियो पोस्ट की और उसमें मुख्यमंत्री को टैग किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article