{"_id":"694c4f2f30ffd7228a03bac7","slug":"woman-pushed-from-roof-in-majhola-dies-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-798403-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मझोला में छत से महिला को दिया धक्का, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मझोला में छत से महिला को दिया धक्का, मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में छत से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए और वह उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मां आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सुसराल वालों ने उसकी बेटी को छत से धक्का देकर मारा है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर रही है।
कुंदरकी क्षेत्र के बाकीपुरा निवासी शकीला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी नाजरीन की शादी दो साल पहले मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर निवासी शरीफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी पति और उसके परिजन दहेज के लिए नाजरीन को परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद परिजन और ससुराल वाले नहीं माने। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपी पति और ससुराल ने नाजरीन पर फिर से दबाव बनाया कि वह अपने मायके से दहेज लेकर आए। नाजरीन ने विरोध किया तो लोहे की रॉड से उस पर हमला कर घायल कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो घायल को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी शव लेकर घर चले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर मायके आए तो आरोपी घर में शव रखकर भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, ननद समेत पांच पर दहेज हत्या के आरोप में तहरीर मिली है।