फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman murdered by poisoning in Moradabad; police exhumed her body from grave after month

UP: मुरादाबाद में जहर खिलाकर महिला की हत्या, एक माह बाद पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव, यह है पूरा मामला

Thu, 25 Sep 2025 01:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 01:02 PM IST
सार

नागफनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत मामले में उसके पति समेत दस लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जहर खिलाकर मार दिया गया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया है। 

विज्ञापन
Woman murdered by poisoning in Moradabad; police exhumed her body from grave after month
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

नागफनी थानाक्षेत्र के मोहल्ला डेहरिया निवासी तहसीन की पत्नी नाजिया की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस मामले में नाजिया के पिता ने तहसीन समेत दस लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने जहर खिलाकर नाजिया की हत्या की गई है।

विज्ञापन


एक माह बाद पुलिस ने बुधवार को कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। ठाकुरद्वारा के वार्ड संख्या 15 मछली बाजार निवासी हाजी चांद दूल्हा ने दर्ज कराए केस में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नाजिया (26) की शादी चार साल पहले नागफनी के डेहरिया निवासी तहसीन के साथ की थी।
विज्ञापन


तहसीन की कपड़े की दुकान और पीतल का कारोबार है। शादी के बाद से आरोपी तहसीन और उसके परिवार के गुलजार, वसीम, शाहरूख, कुलसुम निशा, फरहा, रूखसाना परवीन, उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रामनगर निवासी ननदोई शरीफ अहमद और दिल्ली के रंजीत नगर निवासी बाबू आए दिन नाजिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार दोनों पक्षों की पंचायत हुई लेकिन आरोपियों ने नाजिया का उत्पीड़न कम नहीं किया। पिता का आरोप है कि 28 अगस्त को आरोपियों ने नाजिया के साथ मारपीट की और जहर खिला दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले आए और नाजिया को अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाजी चांद दूल्हा का आरोप है कि उन्होंने तहसीन से इस मामले में पूछताछ की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस मामले में नागफनी पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस न भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद नाजिया के शव को दफना दिया गया।

पिता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर इस मामले में सात सितंबर को नागफनी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी। डीएम के आदेश पर बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूद में कब्र से शव निकाला गया।


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरिक्षत रखा गया है। विसरा को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed