फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman murder in railway station at moradabad

रेलवे स्टेशन पर युवती की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की भी आशंका

Fri, 12 Apr 2019 02:08 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
woman murder in railway station at moradabad
सांकेतिक तस्वीर

चौबीसों घंटा भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाले मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात एक युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवती का शव जीआरपी थाने के पीछे स्थित विश्राम गृह की दूसरी मंजिल के जीने पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


दुष्कर्म की आशंका में डाक्टरों ने स्लाइड भी तैयार की है। जिसकी फारेंसिक जांच कराई जाएगी। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी का दावा है कि युवती रेलवे स्टेशन पर ही भीख मांगती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने टिकट विंडो के सामने विश्राम गृह की दूसरी मंजिल के जीने पर एक युवती के औंधे मुंह पड़ा होने की सूचना दी थी। जीआरपी मौके पर पहुंची और देखा तो युवती की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जीआरपी का कहना है कि करीब 25 वर्षीय युवती अक्सर रेलवे स्टेशन पर ही घूमती रहती थी। रेलवे स्टेशन पर रहने वाली महिला व लोगों से पूछताछ की गई। तब उन्होंने युवती का नाम तो बताया, लेकिन युवती कहां की रहने वाली थी, यह नहीं बता सके।


शुरू में जीआरपी इसे सामान्य मौत का मामला मान रही थी। लेकिन गुरुवार शाम को युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने दुष्कर्म की आशंका में उसकी स्लाइड भी तैयार की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखकर स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही हैं। इसके अलावा युवती के साथ रहने वाली दूसरी महिलाओं व युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed