फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman molested while dancing to DJ music; husband beaten up for protesting.

Moradabad News: डीजे पर डांस के दौरान महिला से छेड़खानी, विरोध पर पति को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Woman molested while dancing to DJ music; husband beaten up for protesting.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस कर रहे दो युवकों ने एक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। पीड़िता के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक भी तोड़ दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कटघर क्षेत्र के बल्देवपुरी में 23 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे नवनीत और संजीव अपने आठ अन्य साथियों के साथ उसके घर के सामने डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान महिला वहां से गुजरी तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। शोर शराबा होने पर पीड़िता की मां भी आ गई। आरोपियों ने इस दौरान महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed