{"_id":"6165e23b8ebc3e05d25c0711","slug":"woman-molested-in-mundhapande-attacked-with-sharp-weapons-city-news-mbd405962277","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंढापांडे में महिला से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंढापांडे में महिला से छेड़खानी, धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार शाम खेत से चारा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। आरोप है कि महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके जननांगों पर चाकू व भाले से हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। होश में आने के बाद महिला ने तीन आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति ने आरोपी राकेश, राजू, धर्मेंद्र, राम प्रसाद, और प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार शाम खेत से चारा लेने गई थी। आरोप है कि वहां आरोपी राकेश, राजू, धर्मेंद्र, प्रदीप वादी की पत्नी को खींचकर गन्ने खेत में ले गए। यहां उसके साथ छेड़खानी की और उसके जननांगों पर भाले से हमला किया गया। घायल अवस्था में ही महिला अपने घर जा रही थी। आरोप है कि फिर से हमला किया गया और महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस मामले की शिकायत कहीं की तो वह उसके पति की हत्या कर देंगे।
आरोप है कि इस दौरान मोबाइल से महिला का वीडियो भी बनाया गया। महिला को अधमरा करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुुंच गए और वह महिला को घायल अवस्था में ही जिला अस्पताल ले गए, जहां होश में आने पर महिला ने बताया कि हमला करने से पहले तीन आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के आरोपों की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।