फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman killed by crushing with bricks

ईंट-पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by crushing with bricks
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली में युवक ने सड़क किनारे रखे अपने पिता के खोखे पर महिला की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं मृतका की मां की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को मौके से खून से सने ईंट-पत्थर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब एक बजे छजलैट थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव लदावली में एक महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। इस पर थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां देखा गया तो महिला के चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। जिनसे खून बह रहा था। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल और शिनाख्त की तो महिला की पहचान नीलू (36) पुत्री जयप्रकाश निवासी काशीराम सोनकपुर थाना मझोला मुरादाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और इसकी सूचना मृतका के परिवार वालों को दी। जिस पर मृतका की मां गुड्डी, बेटा आदित्य, बेटी मुस्कान सहित अन्य परिजन भी छजलैट थाने पहुंच गए। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अपने पति जयपाल की मौके बाद सुधीर पुत्र बलराम सिंह निवासी खिड़का मुजाहिदपुर थाना स्योहारा जनपद बिजनौर के साथ करीब चार साल से काशीराम सोनकपुर थाना मझोला में रह रही थी। मृतका की मां ने बताया कि दोनों उनके घर से कुछ दूरी पर ही रहते थे। सुधीर वाहन चालक है। नीलू के साथ आए दिन मारपीट करता था। वह शनिवार की शाम नीलू को अपने साथ मुरादाबाद से लेकर लदावली अपने पिता के खोखे पर आया था। उसी ने उसकी बेटी की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी सुधीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मौके से पुलिस को खून से सने ईंट-पत्थर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी सुधीर को भी हिरासत में ले लिया है और रविवार की शाम तक पुलिस उससे पूछताछ करती रही।
चार साल पहले सुधीर से हुई थी नीलू की पहचान
कांठ। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव लदावली में ईंट-पत्थर से कुचलकर मार दी गई महिला नीलू (36) की पहचान सुधीर से चार साल पहले हुई थी। पति की मौत के बाद नीलू ने दोनों बच्चों की परवरिश करने के लिए मुरादाबाद में ही रजिस्ट्री कार्यालय के पास एक होटल खोल लिया। इसी के पास एक कंपनी के मालिक की सुधीर कार चलाता था। होटल पर आने जाने के कारण नीलू की सुधीर से पहचान हो गई थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे।
कांठ के लाडलाबाद मंदिर में दोनों ने कर ली थी शादी
कांठ। नीलू और सुधीर ने करीब दो वर्ष पहले बिना किसी को बताए कांठ के लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद से दोनों साथ रहने लगे थे। मृतका नीलू की मां गुड्डी ने बताया कि दोनों की शादी से सुधीर के परिवार के लोग खुश नहीं थे। परिवार वालों के कहने पर सुधीर आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट कर करता था।
लदावली में किराए पर रहता है सुधीर का पिता
कांठ। सुधीर के पिता बलराम सिंह छजलैट के गांव लदावली में ही किराए पर रहते हैं। वह अपने कमरे के पास ही मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग के किनारे एक छोटा खोखा चलाता है। घटना को अंजाम देने के लिए सुधीर नीलू को उसकी मां के घर से शनिवार की शाम करीब सात बजे बुलाकर अपने साथ लदावली लाया था। यहीं उसने उसके चेहरे पर ईंट और पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे अधिक खून बहने की वजह से नीलू की मौके पर ही मौत हो गई।
पहले पति से नीलू के हैं एक बेटा और बेटी
कांठ। नीलू की शादी करीब बीस साल पहले जयपाल सिंह नामक युवक से हुई थी। जिनसे महिला को एक बेटा आदित्य और बेटी मुस्कान हुई थी। चार साल पहले नीलू के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह बच्चों की परवरिश के लिए परेशान होने लगी और उसने मुरादाबाद में ही एक छोटा का होटल खोल लिया था।

सुधीर की पहली पत्नी की भी बीमारी से हो चुकी है मौत
कांठ। मृतका की मां गुड्डी ने बताया कि आरोपी सुधीर भी शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद सुधीर ने नीलू से पहचान बढ़ाकर दो साल पहले कांठ के लाडलाबाद स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed