{"_id":"578dc9504f1c1bfc7ac4b5aa","slug":"woman-gave-birth-to-the-child-in-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : demo
रोडवेज बस में सोमवार को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बस मुरादाबाद पहुंची तो महिला और उसके बच्चे को जिला अस्पताल भिजवा दिया। महिला गुड़गांव से अपने भाई के साथ घर लौट रही थी।
बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के सुजारा गांव निवासी जगराम गुड़गांव के गुआल पहाड़ी स्थित फार्म हाउस में नौकरी करता है। जगराम का परिवार भी उसके साथ ही रहता है। जगराम की पत्नी सावित्री गर्भ से थी। सोमवार को सावित्री अपने भाई संतराम के साथ अपनी ससुराल जा रही थी।
दोनों दिल्ली के आनंद विहार से सुल्तानपुर जाने वाली बस में सवार हुए थे। पाकबड़ा पार करते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। बस में मौजूद अन्य महिलाओं ने किसी तरह महिला की मदद की। तब उसने एक बच्ची को जन्म दिया। रोडवेज बस अड्डे पर बस पहुंची तब लोगों ने सूचना देकर एंबुलेंस बुला ली। इसके बाद महिला और बच्ची को जिला महिला भिजवा दिया।