{"_id":"64fec239a3adba5d3a0107b6","slug":"woman-gave-birth-child-moradabad-railway-station-mother-in-law-got-delivery-done-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर जन्म: ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, सास ने कराया बहू का प्रसव, मुरादाबाद में दोनों को कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर जन्म: ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा, सास ने कराया बहू का प्रसव, मुरादाबाद में दोनों को कराया भर्ती
Mon, 11 Sep 2023 01:03 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:03 PM IST
सार
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर नवजात को जन्म देने के बाद महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। परिजनों ने बताया कि वह मुगलसराय से आ रहे थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जच्चा-बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दानापुर से आनंदविहार जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चलती ट्रेन में कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो महिला की सास ने प्रसव कराया। महिला की डिलीवरी हुई तब तक ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंच गई। यहां महिला की सास ने फिर साहस दिखाया और जच्चा बच्चा को लेकर ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतर गई।
विज्ञापन
तब तक आरपीएफ स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। एएसआई संजीव कुमार व महिला कांस्टेबल रुचिका तोमर ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर हुमैरा को बुलवाया और बच्चे की नाल अलग करवाई। डॉक्टर ने जांच करने के बाद जच्चा-बच्चा को स्वस्थ्य बताया। तब आरपीएफ ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। बच्चे को जन्म देने वाली महिला मुन्नी(21) के पति राजू ने बताया कि वे मुगलसराय से मुरादाबाद के लिए ट्रेन में सफर कर रहे थे। यहां रहकर मजदूरी करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। चलती ट्रेन में कुछ उपाय नहीं सूझा और मुन्नी को दर्द बढ़ता ही जा रहा था।
विज्ञापन
तब राजू की मां हुगली देवी ने समझदारी दिखाई और अपनी बहु की सुरक्षित डिलीवरी कराई। ट्रेन में सफर कर रहे पुरुष यात्री इस दौरान दूसरी बोगी में चले गए। महिला यात्रियों ने उनका सहयोग किया। राजू ने परिवार ने उन सभी का शुक्रिया अदा किया।