फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman gang-raped after being made to smell an intoxicating handkerchief, video goes viral

Moradabad News: नशीला रूमाल सुंघाकर महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped after being made to smell an intoxicating handkerchief, video goes viral
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के घर पहुंच कर दो लोगों ने नशीला रूमाल सुंघाकर गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि छह अगस्त की रात 11 बजे करीब वह अपने घर पर थी। तभी किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी। पीड़िता ने जब दरवाजा खोला तो दो युवक गेट पर खड़े थे। उनसे आने का कारण पूछा तो तभी एक ने पीड़िता को अंदर धकेलते हुए उसके मुंह पर रुमाल लगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में दोनों ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और इलाज चल रहा था। 16 अगस्त को थाना बनियाठेर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर बेहतरी फाटक निवासी आजम व सद्दाम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

------
रिहाइशी कॉलोनी में शराबी ने किया उत्पात, शिक्षिका ने दी तहरीर
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास टी प्वाइंट के निकट बनी दिव्य होम कॉलोनी में रहने वाली अध्यापिका लतांजलि चौहान ने तहरीर देकर कॉलोनी के ही युवक के खिलाफ शराब के नशे में गाली गलौज करने तथा उसका दरवाजा तोड़ कर धारदार हथियार लेकर उसे डराने धमकाने जानलेवा हमला करने के मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा कि आरोपी व्यक्ति से कॉलोनी के सभी लोग परेशान हैं। पीड़ित अध्यापिका ने बताया 16 अगस्त की रात आठ बजे करीब युवक उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। पूरी रात तलवार लेकर उसे जान से मारने की नीयत से घर के बाहर बैठा रहा। पीड़िता ने डर कर अपने बेटे के साथ घर के एक कमरे में छिपकर जान बचाते हुए रात काटी। अगले दिन की सुबह पीड़िता ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed