फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman files rape case against businessman

Moradabad News: महिला ने कारोबारी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Woman files rape case against businessman
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र की महिला ने सिविल लाइंस थाने में कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान सिविल लाइंस के ताड़ीखाना निवासी मनोज कुमार से हुई। महिला का कहना है कि उसने आरोपी मनोज के साथ मेटल हैंडीकाफ्ट का कारोबार शुरू किया था। आरोपी के मकान की ऊपरी मंजिल पर ही ऑफिस खोला गया था। एक अक्तूबर 2022 को वह ऑफिस के काम से आरोपी के घर गई थी। उस वक्त आरोपी के घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड डि्रंक पिला दी। जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। महिला होश में आई तो आरोपी उसे मोबाइल में वीडियो दिखाने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इस वीडियो के जरिए आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया है कि अपने पति से तलाक ले ले। इसके बाद वह शादी कर लेगा। पीड़िता ने आरोपी के बहकावे में आकर पति से अलग होने के लिए कोर्ट में वाद दायर कर दिया। इसके बाद आरोपी शादी करने से मना कर दिया और अपना फोन बंद कर गायब हो गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed