फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman farmer dies in shock of ruined potato crop

बर्बाद आलू की फसल के सदमे में महिला किसान की मौत 

Sun, 15 Dec 2019 10:20 PM IST
Avdhesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 15 Dec 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman farmer dies in shock of ruined potato crop
महिला किसान की मौत - फोटो : फाइल फोटो
बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल के सदमे में महिला किसान ने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गांव सेवड़ा जसरथ नगला निवासी टोड़ी सिंह ने बताया कि गुरुवार को रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से उसकी आलू की फसल बर्बाद हो गई। शुक्रवार की दोपहर उसकी पत्नी रज्जो ने खेत में जाकर फसल की बर्बादी देखी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


रज्जो को इलाज के लिए अमरोहा के हसनपुर ले जाया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रज्जो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टोड़ी सिंह ने बताया कि उसके पास मात्र तीन बीघा कृषि भूमि है। उसमें इस बार आलू की फसल लगाई थी। जो बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हो गई। इसी सदमे में उसकी पत्नी की मौत हो गई।


फसल बर्बाद होने से महिला किसान की मौत होने की जानकारी मिली है। महिला की मौत किस हालात में हुई है, इसकी जांच के लिए उप जिलाधिकारी को कहा गया है। वे जांच कर रिपोर्ट देंगे। उसके बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।
अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed