फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies during delivery, family members express anger

Moradabad News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जताया रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery, family members express anger
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। निजी अस्पताल अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की बुधवार की शाम मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टाफ ने डॉक्टर की गैर मौजूदगी में आपरेशन किया था। इसी कारण उसकी मौत हुई है। घटना से क्षुब्ध परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो स्टॉफ मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन

मूंढापांडे वरबाला खास निवासी भारत सिंह की पत्नी माहवती को प्रसव पीड़ा होने की शिकायत पर बुधवार की शाम होने पर उसे होप अस्पताल मूंढापांडे में भर्ती कराया गया। आरोप है कि अस्पताल में स्टाफ ने डाॅक्टर की गैर-मौजूदगी में उसका आपरेशन कर दिया। डॉक्टर ने पहले परिवार को सामान्य प्रसव कराने का भरोसा दिया था। खून का अधिक रिसाव होने के कारण महिला की रात में मौत हो गई। इस दौरान स्टाफ मौके से चले गए। परिजनों को सुबह मौत की जानकारी मिली। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। सूचना मिलने पर सीओ महेश चंद्र गौतम और थाना प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान परिजन भड़क गए और शव को न ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article