{"_id":"65415c6c08ef3e3c340e3341","slug":"woman-dies-due-to-fever-after-delivery-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-275142-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डिलीवरी के बाद बुखार आने से गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डिलीवरी के बाद बुखार आने से गई महिला की जान
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गोपीवाला गांव निवासी रिंकी देवी (26) की डिलीवरी के 20 दिन बाद बुखार से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों को दहेज हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया और पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। हालांकि बाद में समझौता होने पर परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव गोपीवाला निवासी रिंकी देवी पत्नी दिनेश सिंह ने करीब 20 दिन पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद से ही महिला बीमार थी। वहीं पांच दिन पहले बुखार आने पर परिजनों ने महिला को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार शाम रिंकी देवी की मौत हो गई। बेटी की मौत को सूचना पर रिंकी के पिता हरिराज निवासी गांव सुल्तानपुर दोस्त, बहन रेखा कुमार व अन्य परिजन मंगलवार को गांव गोपीवाला पहुंचे और रिंकी के ससुराल वालों में दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद रेखा ने पुलिस को तहरीर देकर रिंकी के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत की। वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिस पर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में महिला का गमगीन माह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला रिंकी देवी की मौत से उसके तीन मासूम बच्चों विशाल, पाशिका और 20 दिन के पुत्र हिमांशु के सिर से मां का साया उठ गया।