{"_id":"6ac0146d4d3bf0d3d608a377","slug":"woman-crossing-road-hit-by-bike-dies-thakurdwara-news-c-278-1-smbd1008-102588-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, माैत
Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
डिलारी। सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की माैत हो गई।
ठाकुरद्वारा-डिलारी मार्ग पर सुलतानपुर मुण्डा में शुक्रवार सुबह सात बजे सड़क पार कर रही वृद्ध कांती देवी (65) निवासी सुलतानपुर मुण्डा को बाइक सवार ने लापरवाही के साथ टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौका पाते ही बाइक चालक वहां से बाइक सहित भाग गया।
उनके पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया वह घर से उसके लिए चाय लेकर दुकान पर आ रही थी। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल से आई सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।