{"_id":"6368c0254784ec4de1348d96","slug":"woman-consumed-poisonous-substance-outside-sdm-office-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्र में लिखा: एसडीएम साहब मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, मेरे बाद उनका ख्याल रखना...और फिर महिला ने खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्र में लिखा: एसडीएम साहब मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, मेरे बाद उनका ख्याल रखना...और फिर महिला ने खा लिया जहर
Mon, 07 Nov 2022 01:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:52 PM IST
सार
रामपुर के मिलक में एसडीएम कार्यालय के बाहर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। एसडीएम ने अपनी गाड़ी से महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
महिला ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर की मिलक तहसील में फरियाद लेकर पहुंची महिला ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम ने तत्काल उसे अपनी गाड़ी से सीएचसी में भर्ती करावाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मौके पर महिला का एक पत्र भी मिला है। जिसमें लिखा है एसडीएम साहब मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मेरे बाद उनका ख्याल रखना।
घटना सोमवार को 10:30 बजे मिलक तहसील परिसर में हुई मिलक क्षेत्र के ग्राम लाड़पुर निवासी एक महिला शीनू (32) फरियाद लेकर तहसील पहुंची थी।महिला ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। महिला के पास प्रार्थना पत्र और एक सुसाइड नोट भी मिला।
जानकारी मिलने पर एसडीएम ने तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने आधा घंटा उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । महिला के पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसके सास-ससुर उसे परेशान करते हैं जिसके चलते वे बेहद लाचार हो चुकी है।
विज्ञापन
उसने लिखा है कि मेरे सास-ससुर ने मेरे माता-पिता द्वारा दिए गए सारे जेवरात भी अपने कब्जे में ले लिए हैं और वह आए दिन बहुत परेशान करते हैं जिससे तंग आकर मैं अपना जीवन समाप्त करना चाहती हूं।
उसने लिखा है कि एसडीएम साहब यदि में ना बच पाई तो मेरे बच्चों का ध्यान रखना, मेरे दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम अमन देवल, तहसीलदार राकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश बैंसला एवं तहसील का स्टाफ मौजूद रहा।