फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman cheated of Rs 2 lakh in the name of getting job in NHM

Moradabad News: एनएचएम में नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से दो लाख रुपये की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated of Rs 2 lakh in the name of getting job in NHM
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी पार्वती वर्मा ने मेरठ के एक व्यक्ति पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि मेरठ के शास्त्री नगर निवासी एक व्यक्ति से उनकी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आरोपी ने पार्वती से कहा था कि वह (एनएचएम) नेशनल स्वास्थ्य मिशन में उनकी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी ने सरकारी विभाग के अधिकारी और मंत्रियों से खुद को अच्छे संबंध होने का झांसा दिया था। पार्वती ने बताया कि दस जून 2023 को आरोपी को एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था जबकि एक लाख रुपये कैश के जरिए दिए थे। रकम देने के बाद भी महिला की नौकरी नहीं लगी। तब महिला ने अपनी रकम के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो वह धमकाने लगा। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग की है। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए कटघर थाने भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article