फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman cheated for Rs 53,000 on the pretext of getting a loan

Moradabad News: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से 53 हजार ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated for Rs 53,000 on the pretext of getting a loan
मुरादाबाद। साइबर ठग ने एक महिला को 25 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 53 हजार 250 रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर कटघर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के गांव देवापुर निवासी जयंवती ने बताया कि उनके खाते से पेटीएम अकाउंट अटैच है। जयंवती ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। इसके बाद 1999 रुपये पेटीएम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। बाद में उसने मैसेज भेज कर बताया कि आपके पति का 25 लाख का लोन स्वीकृत हो गया है। उसने 4 हजार 450 रुपये जमा करने पर लोन के पैसे खाते में डालने की बात कही। इसी तरह अलग-अलग तरीके से आरोपी ने महिला से कुल 53 हजार 250 रुपये ट्रांसफर करा लिए। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से केस की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article