{"_id":"69ac8d3b2e2117180f0d420e","slug":"woman-caught-on-cctv-stealing-anklets-video-goes-viral-on-social-media-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-849371-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पाजेब चोरी करते महिला सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पाजेब चोरी करते महिला सीसीटीवी में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
पाकबड़ा। नगर में ज्वैलरी की दुकान से चांदी की पाजेब चोरी करने का मामला सामने आया है। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाकबड़ा में अंगूर वाली मस्जिद के पास स्थित सतीश की ज्वैलरी की दुकान है। एक महिला दो युवकों के साथ चांदी की पाजेब देखने के लिए पहुंची। उस समय दुकान पर ज्वैलर्स का बेटा बैठा हुआ था। महिला और उसके साथ आए युवक अलग-अलग डिजाइन की पाजेब दिखाने को कहते रहे। जिससे दुकानदार का ध्यान बंटा रहा।
मौका पाकर महिला ने बड़ी चालाकी से एक चांदी की पाजेब अपने कपड़ों में छिपा ली। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कुछ देर बाद तीनों बिना कुछ खरीदे दुकान से निकल गए बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी अपने-अपने सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी महिला और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।