फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman burnt by electrocution buried in sand

Moradabad News: करंट से झुलसी महिला को रेत में दबाया, एक घंटे बाद कराया अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt by electrocution buried in sand
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

बहटा सरथल गांव में हैंडपंप पर कपड़े धो रही एक सानिया (30) करंट की चपेट में आकर झुलस गई। बेहोशी की हालत में पहले तो ग्रामीणों ने महिला को रेत में दबाया रखा। वहीं तबीयत बिगड़ने पर करीब एक घंटे बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव बहटा सरथल की है।

गांव बहटा सरथल निवासी वाहिद की पत्नी सानिया (30) सोमवार दोपहर में घर के आंगन में ही हैंडपंप में कपड़े धो रही थी। इस दौरान घर के आंगन में लगे लोहे के बिजली के खंभे में करंट आने से सानिया उसकी चपेट में आ गई, जिससे झुलसकर सानिया बेहोश हो गई। इस बीच परिजनों ने किसी तरह सोनिया को खंभे से अलग किया। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच कुछ ग्रामीणों के कहने पर परिजनों ने सानिया को रेत में दबा दिया। हालांकि तबीयत में सुधार न होने पर करीब एक घंटे बाद परिजनों ने सानिया को रेत से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को सानिया की सेहत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed