फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman beaten and thrown out of home, case against five

Moradabad News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of home, case against five
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने और देवर के दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2024 को क्षेत्र के गांव निवासी जयवीर सिंह के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने की बात कहते हुए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पांच फरवरी 2025 को रात वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका देवर धर्मेंद्र उसके कमरे में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने किसी तरह अपने कमरे से बाहर भाग कर अपनी इज्जत बचाई। शिकायत पर पति ने उसके साथ मारपीट की। बाद में पति व ससुराल वालों ने उसे अपने घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर रणवीर सिंह, सास संतोष देवी, ननद हिमानी और देवर धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed