Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman attacked with a sharp-edged weapon; accused arrested

Moradabad News: महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 04 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with a sharp-edged weapon; accused arrested
कांठ। क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां में ट्रैक्टर से दीवार में टक्कर लगने की शिकायत करने पर हुए विवाद में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के देवर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला अंसारियान द्वितीय निवासी इमामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम पड़ोस में रहने वाला अहमद अली अली ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी भाभी फरजाना के घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। फरजाना ने घर से ही अहमद अली से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत से नाराज अहमद अली ट्रैक्टर से धारदार हथियार निकालकर फरजाना के घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से उस पर वार कर दिया। हमले में फरजाना गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर इमामुद्दीन अपनी भाभी को घायलावस्था में थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और इलाज कराया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कराया। मंगलवार को थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अहमद अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed