फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman arrested for throwing husband from roof

पति को छत से फेंकने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for throwing husband from roof
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने महिला का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के सेहल निवासी छत्रपाल ने कटघर थाने में आरोपी महिला व एक अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कराया है। उसका कहना था कि महिला अपने पति के साथ कटघर क्षेत्र में रहती है। महिला का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया। आरोप है कि विरोध के बाद भी महिला ने प्रेमी को घर पर बुला लिया। पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। आरोप है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। जिसमें पति घायल हो गया था। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है, जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed