फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman accused of harassment by in-laws, pleads for justice to the President

ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगा महिला ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of harassment by in-laws, pleads for justice to the President
मुरादाबाद। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र भेजने वाली महिला बरेली जनपद के इज्जतनगर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी आठ मार्च 2019 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र निवासी डाक्टर दंपती के बेटे के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसे शादी के बाद पता चला कि पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। पति ने उसे बताया कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। परिवार के दबाव में उसने शादी की है। आरोप है कि आए दिन पति ने उसके साथ मारपीट की और तरह तरह से यातनाएं दीं। महिला ने अपने ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। मायके वालों ने पति के मां-बाप से बात की तो उन्हें भी गुमराह कर दिया गया। वह अपने भाई की तबीयत का हालचाल लेने मायके गई थी। इसी बीच ससुराल वालों ने मेरे कमरे से सारा सामान हटा लिया और उसमें किरायेदार को रख दिया। महिला का दावा है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से भी की, लेकिन कहीं न्याय नहीं मिला है। अब अपनी बच्ची को लेकर मायके में रह रही है। महिला ने कहा कि अगर उसे कहीं न्याय नहीं मिलेगा तो वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगी। महिला के डाक्टर ससुर का कहना है कि इस संबंध में कोर्ट में मामला चल रहा है। बेटे की पत्नी की ओर से दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed