फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness reached in case of azajm kha

आजम खां के खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले में तीन अक्तुबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

पूर्व मंत्री और रामपुर के सपा विधायक आजम खां के ऊपर चल रहे अदालत के अवमानना के मामले में गुरुवार को वादी पक्ष की ओर से उपनिरीक्षक ने बयान दर्ज कराए।अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए तीन अक्तूबर की तारीख दी है।यह मुक़दमा एक अन्य मुकदमे से जुड़ा है।

विज्ञापन
witness reached in case of azajm kha

विस्तार

मुरादाबाद। पूर्व मंत्री और रामपुर के सपा विधायक आजम खां के ऊपर चल रहे अदालत के अवमानना के मामले में गुरुवार को वादी पक्ष की ओर से उपनिरीक्षक ने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने जिरह की। अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए तीन अक्तूबर की तारीख दी है।
विज्ञापन

यह मुक़दमा एक अन्य मुकदमे से जुड़ा है। घटनाक्रम के अनुसार मामला 29 जनवरी 2008 का था तब थाना छजलैट क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद के बाद आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत कई अन्य सपा नेताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कई मर्तबा आजम खां को समन जारी होने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। जिस पर उनके खिलाफ थाना छजलैट में अदालत की अवमानना का मुकदमा वर्ष 2020 में दर्ज कर दिया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में वादी पक्ष की गवाही चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को उपनिरीक्षक सुरेंद्र पाल कनौजिया ने अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अग्रिम कार्यवाही के लिए तीन अक्तूबर की तारीख लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed