{"_id":"619bea2f8f5e2718b7692690","slug":"without-ticket-travel-in-sleeper-coach-reserved-passengers-do-not-get-seat-city-news-mbd410293651","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लीपर कोच में बगैर टिकट यात्रा, आरक्षित यात्रियों को मिलती नहीं सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लीपर कोच में बगैर टिकट यात्रा, आरक्षित यात्रियों को मिलती नहीं सीट
विज्ञापन
मुरादाबाद। त्योहार बीतने के बाद भी ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है, बल्कि दिन प्रतिदिन यह बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि श्रमजीवी, दुर्गियाना, अवध-असम और नौचंदी एक्सप्रेस जैसी तमाम ट्रेनों के स्लीपर कोचों में में भी आरक्षित यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल रही है। इससे त्रस्त यात्री अपनी शिकायत ट्वीटर के माध्यम से दर्ज करा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सोमवार को भी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस और दुर्गियाना एक्सप्रेस में कई यात्री दरवाजों पर बैठे नजर आए। दोनों ट्रेनों के स्लीपर कोचों में यात्रियों की खचाखच भीड़ थी। कई यात्रियों के पास टिकट भी नहीं थे तो कई के टिकट वेटिंग में थे। इसके बावजूद ये लोग बेखौफ ट्रेन में सवार हो गए। दुर्गियाना एक्सप्रेस के एस-5 कोच के दरवाजे पर बैठकर सफर कर रहे पिंटू, गौतम, हरिओम, बिरजू आदि यात्रियों का कहना था कि उन्हें आसनसोल जाना है। इन लोगों ने बताया कि अंबाला में मजदूरी करते हैं। वहीं से ट्रेन संख्या (12358) दुर्गियाना एक्सप्रेस में सवार हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे आरक्षण कराना नहीं जानते।
गौरतलब है कि जनरल टिकटों की बिक्री फिलहाल बंद है। ऐसे में वे बिना टिकट ही ट्रेन में सवार हो गए। इसके अलावा दोपहर तकरीबन चार बजे मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी कई यात्रियों के पास टिकट नहीं थे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि मुरादाबाद रेल मंडल ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है।