फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   without money how did business

कारोबारी बिजनेस कैसे करें

Tue, 10 Jan 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 10 Jan 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
without money how did business
2000 rupees
नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंपीरियल तिराहे से एक आटो पार्ट्स कारोबारी की कार से दो लाख रुपये बरामद किए। कारोबारी ने बताया कि शनिवार-रविवार का कैश बैंक में जमा न हो पाने के कारण इतनी रकम उसके पास है, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध मानकर रकम को कब्जे में ले ली और कारोबारी को थाने ले आई।
विज्ञापन


इसके बाद इस रकम को सही या गलत साबित करने में पुलिस, इनकम टैक्स और वाणिज्यकर विभाग की टीम को चार घंटे लग गए। चार घंटे में तीन विभाग के अफसरों द्वारा जांच किए जाने के बाद कारोबारी को क्लीनचिट दे दी गई और उन्हें थाने से छोड़ा। 
विज्ञापन


रामगंगा विहार निवासी सुबोध सेठी ने बताया कि वह आटो पार्ट्स कारोबारी हैं। स्टेशन रोड पर उनकी दो दुकानें हैं। सोमवार सुबह वह बेटे के साथ आईटेन कार से शॉप पर जा रहे थे। इंपीरियल तिरोह पर चेकिंग कर रही नगर कोतवाली पुलिस ने कार को चेकिं ग के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर पर कार से एक बैग में रखे 2.05 लाख रुपये बरामद किए। इस रकम का पुलिस ने सुबोध से ब्यौरा मांगा तो उन्हाेंने बताया कि शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने कीवजह से वह रकम जमा नहीं करवा सके थे। कैश घर ले गए थे। पुलिस से सुबोध ने बताया कि वह इनकम टैक्स भी देते हैं।

पुलिस ने सुबोध के बयान का विश्वास नहीं किया। रकम को अपने कब्जे में लिया और कारोबारी को थाने ले आए। मामले की सूचना इनकम टैक्स, वाणिज्यकर विभाग के अफसरों कोे दी गई। सूचना पर दोनों विभाग के अफसर कोतवाली थाने पहुंचे। कारोबारी ने सारे दस्तावेज अधिकारियों को सौंपे।


करीब चार घंटे की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सुबोध को छोड़ दिया और रकम को भी उनके सुपुर्द कर दिया है। सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा का कहना है कि कारोबारी मौके पर रकम का ब्यौरा नहीं दे पाए थे, इस वजह से उन्हें थाने लाया गया। रकम का ब्यौरा मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed