फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Withdraw one lakh rupees from fake check in PNB

Moradabad News: पीएनबी में नकली चेक से निकाले एक लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Withdraw one lakh rupees from fake check in PNB
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

एक किसान के खाते से नकली चेक के जरिए एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे खाते रकम निकल जाने की जानकारी हुई। उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की।

कुंदरकी क्षेत्र के कादलपुर मस्ती निवासी किसान रविंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की कुंदरकी शाखा में संयुक्त रूप से बैंक खाता संचालित है। दस अक्तूबर को उसके खाते से आशीष सिंह ने चेेक संख्या 507057 बनाकर एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली जबकि उसने और सह खाताधारकों द्वारा कोई भी चेक जारी नहीं किया है। सात अक्तूबर को खाता धारक जितेंद्र सिंह द्वारा चेक संख्या 507057 जिसमें 6700 रुपये का हाथीपुर बहाउददीन स्थित एसबीएस स्कूल के नाम से स्कूल कार्यालय में जमा किया गया था। जिसको विद्यालय की ओर से कैनरा बैंक बिलारी में जमा कर दिया था। एलर्ट मैसेज आने पर बैंक खाते से धनराशि निकाले जाने का पता चल सका है। जालसाज ने अपना आधार भी बैंक में दिया है। साथ ही चेक पर हस्ताक्षर भी कॉपी होना बताए गए हैं। कुंदरकी पुलिस तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। जिसमें जालसाज नकली चेक से धनराशि कैश काउंटर से लेता नजर आ रहा है। उधर, पीएनबी की शाखा प्रबंधक रंजना सागर ने बताया कि आशीष नाम युवक को चेक से पेमेंट हुआ। जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई। साथ ही चेक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed