फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wire of hitension line break, 5 persons injured

बाजार में अचानक टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, पांच लोग झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
wire of hitension line break, 5 persons injured
पाकबड़ा। मुख्य बाजार में कैलसा रोड पर बुधवार शाम एक हाईटेंशन लाइन अचानक टूट कर गिर पड़ी। तार की चपेट में आने से एक मजूदर समेत उसके परिवार के पांच लोग झुलस गए। हादसा होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम कर्मचारियों ने तुरंत ही आपूर्ति बंद की।
विज्ञापन

रामपुर जिले के पटवाई निवासी बृजलाल पाकबड़ा में महलकपुर रोड पर भट्टे पर मजदूरी करते है। बुधवार शाम वह चंद्रवती, बेटे बंटी और सोनी खरीदारी करने के लिए बाइक से पाकबड़ा कैलसा रोड आए थे। शाम करीब साढ़े छ बजे हाईटेंशन लाइन अचानक टूट गई और नीचे खरीदारी कर रहे बृजलाल के परिवार पर गिर गई। करंट की चपेट में आने से बृजलाल बेहोश हो गए जबकि पत्नी और बच्चे झुलस गए। हादसा होते ही बाजार में भगदड़ मच गई। तार की चपेट में आने से संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर निवासी रिजवान भी झुलस गए। लोगों ने विद्युत अवर अभियंता को फोन करके आपूर्ति बंद करायी। ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जेई प्रमोद शर्मा ने बताया की भीषण गर्मी के चलते तारों पर ओवरलोड है, इससे फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed