{"_id":"588bbe494f1c1b0f71cf3fa6","slug":"winter-come-back-today-school-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-सर्द हवाओं ने लौटाई ठंड, बच्चों ! आज छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-सर्द हवाओं ने लौटाई ठंड, बच्चों ! आज छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 28 Jan 2017 03:21 AM IST
विज्ञापन
Winter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात्रि से क्षेत्र में शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को दिनभर जारी रहा। कभी हल्की बारिश तो कभी धूप खिली। बारिश के साथ सर्द हवाओं के चलने से मौसम और सर्द हो गया है। सर्दी से लोग कांप उठे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की सर्दी से कंपकंपी छूटती रही।
मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एक से आठवीं तक के स्कूलों में आज (शनिवार)की छुट्टी कर दी है। कल रविवार होने के कारण अब सोमवार को ही स्कूल खुलेंगे।उधर, बारिश से गेहूं की फसल को लाभ हुआ है, अन्य फसलों लिए बारिश मुफीद नहीं बताई जा रही है।
तीन दिन मौसम अच्छा रहने के बाद गुरुवार की शाम को मौसम बदल गया। आकाश में उमड़े बादलों के साथ बारिश ने दस्तक दी। शुक्रवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह ग्यारह बजे तक क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। इसके बाद कभी बूंदाबंदी होती रही।
विज्ञापन
बारिश और सर्द हवाओं के चलने से सर्दी लौट आई है। तापमान में गिरावट आई है। सर्दी से लोग कांपते हुए देखे गए। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की कंपकंपी छूटती रही। एकाएक बदले मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, परिषदीय बालक/बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं की छुट्टी रहेेगी। आदेश का उल्लंघन होने पर स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि इन स्कूलों के शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा। विद्यालय समय में अनुपस्थित अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवकाश सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए है। शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा ।