फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wine

शिकंजा कसा तो महिलाओं ने शुरू किया अवैध शराब का धंधा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
wine
wine
मुरादाबाद। आदर्श कालोनी से अवैध धंधों को खत्म कराने का बीड़ा एसएसपी ने करीब एक माह पहले उठाया और सिविल लाइन पुलिस को जिम्मदेारी साैंपी कि लगातार वहां पर दबिश दी जाए। जिससे की इलाके में बन रही अवैध शराब के धंधे पर लगाम लग सके। जिसके बाद पुलिस का शिकंजा कसा तो पुरुषों ने महिलाओं के हाथों में इस अवैध धंधे की बागडोर थमा दी, अब तक पांच महिलाओं को वहां से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के हाथ अवैध शराब बनाते हुए पुरुष नहीं आ रहे हैं। जबकि इलाके में अवैध शराब अभी भी बनाई जा रही है। 24 अगस्त को एसएसपी अमित पाठक ने सिविल लाइन थाने का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने आदर्श कालोनी से अवैध धंधों को बंद कराने का निर्देश दिया था। शिकंजा कसा तो वहां पर अवैध शराब का धंधा करने वाले पुरुष भाग निकले या फिर उन्होंने शराब बनाने का ठिकाना बदल दिया है। इक्का दुक्का ही पुरुष वहां पकड़े गए हैं। जबकि पांच से अधिक महिलाओं को अवैध शराब के साथ वहां से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कई लोगों ने बंद कर दिया है अवैध शराब का धंधा
मुरादाबाद। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाहा ने बताया कि 24 अगस्त के बाद आदर्श कालोनी में अवैध शराब के धंधे में कमी आई है। पहले ज्यादातर घरों में शराब बनाई जाती थी, अब ऐसा नहीं है। वहां पर रोजाना पुलिस दो बार दबिश देती है। जिससे की अवैध शराब के धंधे पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके। ज्यादातर महिलाएं ही पकड़ी जा रही हैं। वह आजीविका के लिए ऐसा करती थीं। उनको ऐसा करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कब पकड़ी गई महिलाएं
.25 अगस्त को पुलिस ने भावना को अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
.26 अगस्त को श्यामलता को अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
.29 अगस्त को साधना और बबीता को अवैध शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
.13 सितंबर को संगीता को अवैध शराब बनाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed