फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Will kill the field by preparing in the village

व में ही मिलेंगी खेल सुविधाएं तो फलक पर छा जाएंगे हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Will kill the field by preparing in the village
मुरादाबाद। ओलंपियन के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण स्तर पर खेल की सुविधाएं बढ़ाने का वादा किया है। इससे ग्रामीण परिवेश से आने वाले खिलाड़ी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यदि गांवों में ही बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी तो उनका प्रदर्शन निखरेगा। शुरूआत से ही बुनियाद मजबूत होगी तो राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन बेहतर होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत स्तर पर एक खेल मैदान और एक ओपन जिम बनाने का फैसला किया है। मुरादाबाद जिले से क्रिकेट के अलावा किसी खेल में खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जिले की 643 ग्राम पंचायतों में उनके खेलने के लिए एक भी खेल मैदान नहीं है। जो खिलाड़ी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे भी हैं उन्होंने या तो दूसरे शहरों में तैयारी की है या फिर दूसरे प्रदेश के कोटे से प्रतिभाग किया है। लेकिन बीते दिनों टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खिलाड़ियों में उत्साह है। सरकार भी इस ओर रुचि दिखा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर ग्राम पंचायत पर एक खेल का मैदान और एक ओपन जिम खोलने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से जब खिलाड़ियों को गांव में ही बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। इस योजना के तहत हर साल ब्लॉक स्तर पर एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, वॉलीबाल, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेेेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक खेल का मैदान बनाने और उसमें ओपन जिम खोलने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करके प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी, मुरादाबाद
खिलाड़ियों ने बयां की अपने मन की बात
सरकार ने खेलो को बढ़ावा देने के लिए गांवों में खेल मैदान बनाने का अच्छा फैसला लिया है। अगर सरकार अपना वादा पूरा करती है तो यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा। गांवों में प्रतिभा तराशी जाएंगी और राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेंगी।

- यशपाल सिंह कुश्ती खिलाड़ी
गांव में ही मैदान होगा तो शहर नहीं आना पड़ेगा। खिलाड़ी जब चाहे तैयारी कर सकेगा। उसका प्रदर्शन बेहतर होगा और वह अच्छे परिणाम दे सकेगा।
- पुनीत, वॉलीबाल खिलाड़ी
गांव में खेल मैदान न होने के कारण सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है। जिससे खतरा भी बना रहता है। खेलो को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है।
- गुलाम नबी एथलीट
हर साल ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाता है। लेकिन संसाधन न होने की वजह से खिलाड़ी ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पाते कि वह आगे जा सकें। अब सरकार ने घोषण की है तो उम्मीद जगी है कि गांवों में भी खेलों के लिए अच्छी सुविधाएं मिलेंगी।
- मोहम्मद अयाज क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed