फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   'Will blow him up with a bomb/rocket launcher': Death threat to Acharya Pramod Krishnam

‘बम-रॉकेट लॉन्चर से उड़ा देंगे’: आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी, ऑडियो मैसेज से मचा हड़कंप

Sat, 26 Sep 2026 05:36 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 26 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला कर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले की जानकारी यूपी पुलिस, गृह मंत्रालय, पंजाब पुलिस और संभल पुलिस को दी गई है। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर आचार्य और धाम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
'Will blow him up with a bomb/rocket launcher': Death threat to Acharya Pramod Krishnam
आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संभल के ऐंचौड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें 24 सितंबर की देर रात निजी नंबर पर कॉल आया, जिसके बाद एक पंजाबी भाषा में ऑडियो मैसेज भेजा गया। जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आचार्य ने शनिवार दोपहर प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


बताया कि धमकी देने वाले ने अपना नाम कुलबीर सिंह सिद्धू बताया है। वह बब्बर ए खालसा आतंकी संगठन का सरगना बताया जा रहा है। ऑडियो में जान से मारने की धमकी दी गई है। आचार्य ने बताया कि उनको पंजाबी भाषा नहीं आती है लेकिन जानकारी कराने पर पता चला है कि पंजाबी में धमकी दे रहे व्यक्ति ने उनके काम को पाखंड बताया है और उसे बंद न करने पर जान से मारने की बात कही है।
विज्ञापन


ऑडियो में बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला करने की बात व्यक्ति कह रहा है। बताया कि कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आ रही थीं, लेकिन उन्होंने कॉल उठाई नहीं थी। ऑडियो मैसेज मिलने पर यह जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि धमकी मिलने की जानकारी यूपी पुलिस, गृह मंत्रालय, पंजाब पुलिस और संभल पुलिस को दे दी गई है। वहीं, दूसरी ओर श्रीकल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र भेजकर आचार्य और धाम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कल्कि धाम में गुरु गोबिंद सिंह की प्रतिमा स्थापित होगी
आचार्य ने बताया कि कल्कि धाम का निर्माण सनातन धर्म की एकता के संकल्प से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। धाम में गुरु गोबिंद सिंह, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के मंदिर प्रस्तावित हैं। आचार्य का कहना है कि इन्हीं गतिविधियों के चलते उन्हें पहले भी धमकियां मिली हैं। उन्होंने खालिस्तान समर्थक और इस्लामी कट्टरपंथी संगठनों पर निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

देश विरोधी ताकतें देश को तालिबान और खालिस्तान बनाना चाहती हैं।  मेरी हत्या होती है तो यह मेरा बलिदान होगा। मेरी हत्या होने पर भारत सरकार श्रीकल्कि धाम ट्रस्ट को अपने अधीन ले। सरकार निर्माण कार्य जारी रखे और धाम में गुरु गोबिंद सिंह का विग्रह स्थापित करे।-  आचार्य प्रमोद कृष्णम, पीठाधीश्वर, श्री कल्कि धाम, ऐंचोड़ा कंबोह।
 

आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी मिली है। यह मैसेज कहां से आया है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। अग्रिम कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए गए हैं। - विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed