{"_id":"5caf92bebdec22142f01bd6b","slug":"wife-s-divide-husband-days-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सौतनों ने आपस में बांट लिए शौहर के दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सौतनों ने आपस में बांट लिए शौहर के दिन
Sat, 13 Apr 2019 01:37 AM IST
vivek shukla
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, मुरादाबाद
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी उत्थान केंद्र में हुआ एक समझौता चर्चाओं में है। बिजली कर्मी की दो बीवियों ने सप्ताह में उसके दिन बांट लिए हैं। तीन निकाह करने वाले बिजली कर्मी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी से चोरी छिपे उसने तीसरा निकाह कर लिया।
विज्ञापन
दूसरी बीवी को पता चला तो वह शिकायत लेकर कप्तान के पास पहुंच गई। मामला सुलह समझौते के लिए नारी उत्थान केंद्र पहुंचा। तय हुआ कि बिजली कर्मी दूसरी बीवी के साथ सप्ताह में एक दिन और तीसरी वाली के पास सप्ताह में छह दिन रहेगा। दोनों का खर्चा भी उठाएगा।
विज्ञापन
कटघर क्षेत्र में रहने वाले बिजली कर्मी की पहली बीवी की मौत हो चुकी है। करीब 20 साल पहले उसने दूसरा निकाह कर लिया। दूसरी बीवी से भी उसे तीन बच्चे हुए। बिजली कर्मी अचानक घर से गायब रहने लगा। शक होने पर बीवी ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि उसका शौहर तीसरा निकाह कर चुका है। तीसरी बीवी से उसे एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
इससे सकते में आई बिजली कर्मी की बीवी ने एसएसपी तो तहरीर देकर अपने शौहर और सौतन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि शौहर अब उसे समय नहीं देता है। बच्चों का ख्याल भी नहीं रखता है। सैलरी भी दूसरी बीवी हड़प लेती है।
नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी महिला दरोगा संध्या रावत ने बताया कि कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। वह दोनों इस शर्त पर समझौते के लिए राजी हो गई कि हफ्ते में एक दिन शौहर दूसरे नंबर की बीवी बाकी समय वह तीसरे नंबर वाली बीवी के साथ रहेगा।