फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife of hisrysheeter fahim surrendered in court

हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भागने में मदद करने वाली पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
wife of hisrysheeter fahim surrendered in court
मुरादाबाद। पाकबड़ा में दो सिपाहियों को कमरे में बंद कर हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम को भागने में मदद करने वाली उसकी पत्नी नेहा ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम बिजनौर की जेल में बंद था। पांच मई 2022 को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में उसकी पेशी होनी थी। बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात रहे सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए थे। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही दोनों सिपाही उसे कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया था जबकि फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए थे। इसी दौरान मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी नेहा ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मकान के बाहर खड़ी दूसरी कार में बैठ कर फरार हो गए थे। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम, दोनों सिपाहियों और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था। फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोलह जून को पुलिस ने 41 दिन बाद फहीम एटीएम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एटीएम की पत्नी अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान निवासी नेहा फरार चल रही थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा था। महिला ने अपने अधिवक्ता के जरिये आत्मसमर्पण के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। बुधवार को महिला कोर्ट पहुंची और आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पाकबड़ा थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि महिला के बयान जेल में दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed