फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wife kills farmer for refusing to sell plot

प्लॉट बेचने से इन्कार पर पत्नी ने किसान की जान ली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Wife kills farmer for refusing to sell plot
प्लॉट बेचने का विरोध कर रहे किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, नाबालिग बेटे और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र से जलीलपुर बक्काल गांव की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा के मुताबिक गांव में खचेड़ू सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में दो बेटे रघुवीर और चंद्र किशोर हैं। चंद्र किशोर किसान थे। उनके परिवार में पत्नी मीना और एक बेटा है। खचेड़ू सिंह का आरोप है कि काफी समय पहले चंद्र किशोर ने एक 100 गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट को चंद्र किशोर की पत्नी मीना बिकवाना चाहती थी लेकिन चंद्र किशोर ने बेचने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर करीब पंद्रह दिन पहले मीना अपने नाबालिग बेटे को साथ लेकर घर से चली गई थी। रजामंदी कराने के लिए कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान के पति और कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में मीना को वापस घर बुलवाया गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान मीना ने चंद्र किशोर को उन ग्रामीणों के सामने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे पूर्व चंद्र किशोर के साथ उनका ससुर भी कई बार हाथापाई कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे चंद्र किशोर मंदिर पर जल चढ़ाने गए थे। इसी बीच उनका ससुर घर आया। उसने चंद्र किशोर की पत्नी और बेटे की मदद से चंद्र किशोर को घर बुलवाया। आरोप है कि वापस आते ही इन तीनों ने घर के बाहर चंद्र किशोर को पीटना शुरू कर दिया और फिर गला दबा दिया। चंद्र किशोर की मौत होते ही तीनों मौके से भाग गए।

इस बीच वहां जमा हुए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ के मुताबिक मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चंद्र किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। चंद्र किशोर के पिता खचेड़ू की तहरीर पर मृतक की पत्नी मीना, नाबालिग बेटे और मृतक के ससुर विजयपाल निवासी भटपुरा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed