फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   wife handed over to lover

पति ने प्रेमी को पत्नी का हाथ सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
wife handed over to lover
स्वार (रामपुर)। क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ जाने देने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्नी करीब 15 दिन पहले गायब हो गई थी। इसके बाद जब वो ससुराल लौटी तो उसका प्रेमी साथ में था। पहले तो पति और अन्य ससुरालियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, बाद में पति ने खुद ही उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

मामला नगर के एक मोहल्ले का है। युवक का विवाह तीन वर्ष पूर्व मुरादाबाद की रहने वाली युवती से हुआ था। दोनों के एक बेटी भी हुई, जो अब लगभग डेढ़ साल की है। अचानक दोनों की जिंदगी में एक नया मोड़ आ गया, जिसकी कल्पना भी पति कभी नहीं कर सकता था। लगभग 15 दिन पहले विवाहिता अचानक अपनी बेटी को साथ लेकर लापता हो गई। पति ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके चलते उसने पत्नी के मायके में भी सूचना दे दी। यही नहीं कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। गुरुवार को अचानक विवाहिता ससुराल वापस आ गई। उसे देखकर सभी खुश हुए, लेकिन खुशी उस वक्त काफूर हो गई, जब उसने साथ आए युवक को अपना प्रेमी बताते हुए पति से वैवाहिक संबंध खत्म करने की बात कही। यह बात सुनकर पति समेत सभी ससुरालिए सन्न रह गए। पति ने कोतवाली पुलिस को बुला लिया। कुछ घंटे में विवाहिता के मायके से भी लोग आ गए। विवाहिता को सभी ने समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। पटाक्षेप तब हुआ जब अप्रत्याशित तौर पर पति ने पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया। उसने सहमति दे दी कि वह अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी बिता सकती है। इस तरह प्रेमी युगल वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed